सोशल मीडिया पर समरीन कौर और अर्शदीप सिंह के चर्चे तेज, जानें इस वायरल जोड़ी का पूरा सच।
अर्शदीप और मॉडल समरीन कौर को पहली बार चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक साथ बातचीत करते देखा गया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
समरीन कौर जम्मू-कश्मीर की रहने वाली एक मशहूर मॉडल और अभिनेत्री हैं, जिन्होंने बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाई है।
समरीन ने साल 2018 में 'फेमिना मिस इंडिया' में जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व किया था और वह प्रतियोगिता की फाइनलिस्ट रही थीं।
समरीन ने रणवीर सिंह की फिल्म '83' में क्रिकेटर बलविंदर सिंह संधू की मंगेतर (सिमरन) का रोल प्ले किया था।
पुणे के सिम्बायोसिस कॉलेज से बी.कॉम (ऑनर्स) करने के बाद, समरीन फिलहाल चंडीगढ़ से एमबीए (MBA) की पढ़ाई कर रही हैं।
– हाल ही में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच के दौरान समरीन स्टेडियम के वीआईपी बॉक्स में अर्शदीप को सपोर्ट करती नजर आईं।
दोनों ने अपने सोशल मीडिया पर एक ही धार्मिक स्थल की फोटो शेयर की, जिससे फैंस उनके साथ होने का अंदाजा लगा रहे हैं।
अर्शदीप के पिता ने इसे उनका व्यक्तिगत फैसला बताया, वहीं मां ने फिलहाल इन खबरों को सोशल मीडिया की अफवाह कहा है।
हालांकि दोनों ने अभी चुप्पी साध रखी है, लेकिन उनकी केमिस्ट्री ने फैंस के बीच भारी उत्सुकता पैदा कर दी है।